प्रियंका के चुनावी रूप

0
148

मिली कही तुलसी की माला |
लेकर उसे अपने गले में डाला ||
माथे पर चौड़ी बिंदी लगाई |
फिर सिन्दूर से मांग सजाई ||
बड़ी बाहू की ब्लाउज सिलवाया |
उससे अपना नग्न तन ढकाया ||
फिर एक सूती साडी मँगवाई |
उसको पहन चुनाव प्रचार में आई ||
पाश्चात्य वस्त्रो को उसने त्यागा |
कही उन्हें किसी गंदे नाले में फैका ||
माला उसने पुरुषो से पहनी |
है बहुत वह बड़ी ही सयानी ||
करती थी वह सोलह श्रंगार |
पर लगती वह थोड़ी सी बीमार ||
फिर भी चुनाव प्रचार है करती |
अपने भाई की सहायता करती ||
दिया है कांग्रेस को जिताने का भार |
इसलिए वह कर रही है मारम मार ||
कर रही है माताजी का भी प्रचार |
इसलिए जाती रायबरेली बार बार |
कभी कभी वह बाडरा को संग ले जाती
उसको दिखा उसकी छवि सुधरवाती ||
देखो ! वह कितनी परिश्रमी महिला |
जानती है चुनाव जीतने की लीला ||
कर रही है कांग्रेस का बेडा पार |
जब से लिया उसने सचिव प्रभार ||
खत्म हो जायेगा जब चुनाव प्रचार |
फिर से ले लेगी वह मौज बहार ||
ये सब है हमारे बहुरुपिया नेता |
समय के साथ रूप बदल लेता ||
इन पर न करना तुम विश्वास |
इनसे कभी न रखना कोई आस ||
जब ये किसी शहर में है जाते |
उस शहर के मंदिर में है जाते ||
इस तरह जनता को ये बहकाते |
अपने को बड़ा राम भक्त दर्शाते ||
सबकी भक्ति भावना को जगाते |
इस तरह वे जनता की धोखा दे पाते ||
समय के साथ ये बदल जाते |
गधे को भी ये बाप बना लेते ||
जब चुनाव खत्म हो जायेगे |
ये कही नजर नहीं आयेंगे ||
इनकी सीजनल मंडी है लगती |
कभी खुल जाती कभी बंद हो जाती ||

आर के रस्तोगी

Previous articleकंधार कांड के प्रतिशोध की ओर बढ़ते मोदी
Next articleअभिव्यक्ति का सवाल और एक दिन मीडिया का
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here