चुनाव का बाजार लगा हुआ है |

0
180

चुनाव का बाजार लगा हुआ है |
देखो ! ये कितना सजा हुआ है ||
चारो तरफ पोस्टर लगे हुये है |
बैनर और झंडे भी लगे हुये है ||

कोई नहीं यहाँ दुकान व सामान |
बिक रहा है यहाँ धर्म व इमान ||
वोट व वोटर की कीमत यहाँ लगती |
झूठे आश्वानो पर है ये यहाँ बिकती ||

नेता यहाँ खरीदार बने हुये है |
अपनी जेबों में नोट भरे हुये है ||
पिछले पांच सालो में जो कमाया |
उसको उन्होंने दाव पर लगाया ||

ये बाजार आज बहुत गरम है |
पर नेता यहाँ बहुत नरम है ||
हाथ जोड़ते ये यहाँ फिर रहे है |
अपने वोटरों को टटोल रहे है ||

पांच साल के बाद ये यहाँ आते |
वोटरों को अपना शीश झुकाते ||
जब चुनाव खत्म हो जाते |
फिर ये नजर नहीं है आते ||

वोट तुम, तुम उसको देना |
जो कैन्डीडेट हो चरित्रवान ||
जो करे देश का विकास |
और बढाये देश सम्मान ||

आर के रस्तोगी

Previous articleएसिड पीड़िता लक्ष्मी के हौंसले को पर्दे पर जिएंगीं दीपिका पादुकोण
Next articleबुरा मत मानिए कि देखिए इलेक्शन है।।
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here