गुरु नानक जयंती पर राष्ट्रपति ने दी लोगों को शुभकामनाएं

guru_nanakनई दिल्ली, सिख धर्म के जन्मदाता गुरु नानक देव की जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

देशवासियों के नाम अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर वे देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाइयां देती हैं। आज के दिनों में लोगों को उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए ताकि आपसी सद्भाव को और भी मजबूत किया जा सके।

गौरतलब है कि गुरु नानक देव सिखों के पहले धर्म गुरु थे। उनका जन्म दिन पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here