एक ही ईश्वर-रब-खुदा-भगवान राम है!

—–विनय कुमार विनायक
नुक़ता के हेर-फेर से जब खुदा जुदा हो जाता,
ऐसे में एक ही ईश्वर-रब-खुदा-राम-भगवान है!
राम कहो, रहमान कहो,आदम की संतान कहो!

राम हीं हैं सत्य-सनातन आदि ईश्वर!
राम को भजते महादेव अर्द्धनारीश्वर!
राम अंशी हैं भगवान श्रीकृष्ण यदुवंशी!

रामवंशी हैं बौद्ध धर्म के प्रवर्तक शाक्य मुनि!
जैनियों के महावीर, सिखों के दस गुरु महान!
राम सबके रोम-रोम में,भारत हीं नहीं रोम में!

राम हीं शूली पर चढ़नेवाला ईश पुत्र ईसा था!
राम ने ही सुकरात बनकर जहर पी लिया था!

राम ने ही सैकड़ों अवतार-पैगम्बर-गुरु बनकर
धरा को ज्ञान दिया,इमाम ए हिन्द हमारा राम!
और तो और राम ने ही आज के इस्लाम को
अपनी संततियों में से करोड़ों मुसलमान दिया!

हिन्द-पाक-बांगला-अफगान-इंडोनेशियाई मुसलमान!
सभी धर्मांतरित सनातन हिन्दू राम की हैं संतान!
राम हीं हैं कबीर के ईश्वर,रसखान के भी श्याम!

सांस्कृतिक परम्परा ऐसी है कि कभी मिटती नहीं,
एक ही जाति में कृष्ण और कंश ने जन्म लिया!
एक ही राशि का राम-रावण और कृष्ण-कंश हुआ,
कोई राममय कृष्ण, कोई रावण सा भयकारी था!

एक रक्त के,एक वंश के कोई शिशु हत्यारा कंश!
दूसरा मानव प्रेमी श्रीकृष्ण मुरारि ईश्वर के अंश!

कुरु और कुरैशी कबिलाई में भी कुछ नही अंतर,
महाभारत रण में बच गए कुरुओं का स्थानान्तर!

कुरु ही सौ भाई कौरव,कुरु ही थे पांचों पाण्डव,
कुरु हीं कुरैशी कबिलाई,कौरवों के थे बंधु-बांधव!

अरब ही तो और्व ऋषि शुक्र का था ठौर ठिकाने
कावा काव्य शुक्राचार्य स्थापित काव्याधाम माने!

अरबों का जुमा शुक्रवार को गुरु शुक्र स्मृति में होना,
अरबों के झंडे में चांद का होना उनके गुरु शुक्र पुत्री
देवयानी के चंद्र वंशी अरब संततियों की है पहचान!
विष्णु के गरुड़यानवाला इंडोनेशियाई बना मुसलमान!

इंडोनेशिया मस्जिद में खुदा भगवान राम का नाम है!
ईरान-आर्यान,इराक-आर्याक,आर्यवीर्यान-अजरबैजान है!

कौरवों का नाना-मामा गांधार का अफगान!!
चन्द्रवंशी ययातिपुत्र तुरुष्कों का तुर्किस्तान!

जुड़ के देखो अपनी वृहद भारतीय संस्कृति से
संस्कृति को जानो तो कुछ भी नहीं है अंजान!

नुक़ता के हेर-फेर से जब खुदा जुदा हो जाता
ऐसे में एक ही ईश्वर-रब-खुदा-राम-भगवान है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here