पोर्न संस्कृति की देन है टाइगर वुड फिनोमिना

टाइगर वुड ने माफी मांगकर इस सवाल पर सोचने के लिए मजबूर किया है कि टाइगर वुड ने ऐसा क्यो किया? कई सालों से बहुस्त्रीगमन के चक्कर में वह क्यों पड़ा रहा? आखिरकार अमेरिकी समाज में ऐसा क्या घट रहा है जिसके गर्भ से टाइगर वुड जैसे फिनोमिना का जन्म हुआ? टाइगर वुड मूलत: पोर्न संस्कृति के प्रभाव के कारण ही बहुस्त्रीगामी बना। अलगाव, कामुक असंतोष को इंटरनेट ने हवा दी है। खासकर पोर्न नेट का व्यापक असर अमेरिका और सारप दुनिया पर पड़ रहा है। इंटरनेट ने स्त्रीशरीर की चाहत का नया छंद निर्मित किया है। टाइगर वुड उससे छंद पर थिरकने वाला मर्द था, पोर्न का छंद कभी भी शरीर, स्त्री और मन को तृप्ति प्रदान नहीं करता। पोर्न अतृप्तों का खोखला आनंद है। पोर्न का प्रभाव परिवार,कामुक इच्छाओं और पति-पत्नी के संबंधों को नष्ट करता है। पोर्न का प्रभाव एक से दूसरी स्त्री की ओर भगाता रहता है। पोर्न का बुनियादी प्रभाव यह होता है कि भोक्ता का वास्तव चीजों से संबंध कट जाता है। टाइगर वुड पोर्न संस्कृति के सामाजिक कुप्रभाव का आदर्श उदाहरण है।

औरतों के दर्द और प्रेम का टाइगर वुड के यहां कोई मूल्य नहीं है। शुक्रवार को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते समय टाइगर वुड ने एक क्षण के लिए भी नहीं सोचा कि जिस औरत को वह प्रेम करता है उस पर क्या गुजरेगी? शुक्रवार को टेली लाइव प्रसारण सुनने के बाद मिस जेम्स असली नाम वेरोनिका सिविक डेनियल ने पहलीबार सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वह विगत तीन साल से वुड से प्यार करती रही है और वुड ने दो बार उसे गर्भवती किया था और दोनों बार उसने एबॉर्सन कराया।

मिस जेम्स की वकील ग्लोरिया ऑलरेड ने शनिवार को प्रेस को बताया कि उसकी 32 साल की मुवक्किल ने इस प्रेम के कारण अपने बाल कटा लिए और लाल रंग में डाई करा लिए। वेरोनिका ने वुड के लिए बड़ी कुर्बानी दी है। उसने वुड के कहने पर पोर्न का धंधा छोड़ दिया। जब यह स्कैंडल मीडिया में आया तो वुड ने छिपने को कहा। माफी मांगने से पहले उसने बताया तक नहीं। हम जानना चाहते हैं कि वह मेरे मुवक्किल से बार-बार झूठ क्यों बोलता रहा? वह उससे फोन पर बात करे, बेहतर हो मिले और बताए, व्यक्तिगत तौर पर माफी मांगे। टाइगर वुड ने मिस जेम्स को तकरीबन एक हजार संदेश भेजे हैं। वह नियमित मिलता रहा है और उसने ताजिंदगी साथ रहने का वायदा भी किया था। टाइगर ने पोर्न स्टार को बार बार प्यार के लिए दबाव ड़ाला, अनुरोध किया। जिसके कारण वह उसे प्यार करने लगी थी। दूसरी ओर टाइगर वुड की पत्नी ने अमेरिका का घर बेचकर स्वीडन में जाकर बसने का फैसला किया है वहां उसने नया घर खरीद लिया है। टाइगर वुड की मॉ अपने पुत्रमोह में इस कदर अंधी हैं कि उसे टाइगर वुड की कोई भी गलती नजर नहीं आ रही।

-जगदीश्‍वर चतुर्वेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here