किस माह क्या न खाये क्या न करे :-

0
1132

चैत में गुड,वैसाख में तेल |
ज्येष्ठ में पथ,आषाढ़ में बेल ||

सावन में साग,भादों में दही |
क्वार में करेला,कार्तिक में मही ||

अगहन में जीरा,पूस में धान |
माघ में मिश्री,फागुन में चना ||

जो इनसे परहेज कर पाता  |  
उनके घर  वैध नहीं आता ||   

सारांश में किस माह क्या न खाये कया न करे :-
चैत्र माह में गुड न खाये ( 15 मार्च से 15 अप्रैल )
वैसाख माह में नये तेल का प्रयोग ने करे ( 16 अप्रैल से 15 मई )
ज्येष्ठ माह में दोपहर में पैदल नहीं चलना चाहिए ( 16 मई से 15 जून )
आषाढ़ माह में पका बेल न खाये ( 16 जून से 15 जुलाई )
सावन माह में साग न खाये ( 16 जुलाई से 15 अगस्त )
भादो माह में दही न खाये ( 16 अगस्त से 15 सितम्बर )
क्वांर माह में करेला न खाये ( 16 सितम्बर से 15 अक्टूबर )
कार्तिक माह में जमीन पर न सोये ( 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर )
अगहन माह में धान न खाये ( 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर )
पूस माह में धनिया न खाये ( 16 दिसम्बर से 15 जनवरी )
फाल्गुन माह में चना न खाये ( 16 जनवरी से 15 फरवरी )

Previous articleमोदी की सौगन्ध
Next articleराष्ट्रवाद के नव प्रणेता -मोदी
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here