क्यो होता है श्रमिको का शोषण ?

0
238

क्यो होता है श्रमिको का शोषण ?
क्यो नहीं मिलता उनको पूरा पोषण ?

सारे दिन रात करते वे मजदूरी |
फिर भी न मिलती पूरी मजदूरी ||
छेनी हथोड़े सारे दिन वे चलाते |
हाथो मे उनके छाले पड जाते |
तभी पत्थरो को वे रूप दे पाते ||
और भगवान का रूप दे पाते |
फिर भी मंदिर के बाहर रह जाते ||
कैसा हो रहा यह उनका शोषण ?
मिलता नहीं दो वक्त का भोजन
क्यो होता है श्रमिको का शोषण ||

काम के लिए दूसरे प्रदेश जाते |
कभी कभी लौट कर घर आते ||
अगर दुनिया मे मजदूर न होता |
हवा महल व ताजमहल न होता ||
फिर इनको कौन देखने आता |
आठवाँ आश्चर्य कैसे बन पाता ||
फिर भी करते है मजदूरो का शोषण |
नहीं देते उनको दो वक्त का भोजन ||

श्रमिको बिन उत्पादन नही हो पाता |
उनके बिन कोई उधोग न चल पाता ||
बस एक दिन उनका दिवस मनाते |
बाकी दिनो मे उनको हम भूल जाते ||
क्यो हम ऐसा दिखावा करते रहते |
क्यो नहीं उनका जीवन स्तर उठाते ||
करते रहते है जीवन पर्यन्त शोषण |
रोको अब मजदूरो का यह शोषण ||

ये हमारे लिए मकान बनाते |
बड़ी मेहनत से ईट सीमेंट लगाते
पर उसमे कभी ये रह न पाते |
हमे सुख देकर खुद दुख उठाते ||
ये देखो उनकी मेहनत का अर्पण |
कर देते है अपना जीवन समर्पण ||
फिर भी हम करते उनका शोषण |
नहीं दे पाते उनके बच्चो को भोजन ||

आर के रस्तोगी

Previous articleईश्वर की उपासना का महत्व जानें व इसका ज्ञानपूर्वक पालन करें
Next articleमनरेगा के दुर्दशा का जिम्मेदार कौन ?
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here