नई दिल्ली : इंडोनेशिया के जकार्ता में सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया। जकार्ता से पंगकल पिनांग के लिए जा रही लॉयन एयर की फ्लाइट सुमात्रा के समुद्र में क्रेश हो गई। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने क्रेश हुई फ्लाइट के लिए खोज और बचाव के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्लेन में क्रू मेंबर समेत 188 यात्री सवार थे।
आपको बता दें कि रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक टेक ऑफ के करीब 13 मिनट बाद ही प्लेन का राडार से संपर्क टूट गया था। एयर ट्रैफिक सर्विस के मुताबिक क्रैश हुए विमान का मॉडल बोइंग 737 MAX 8 था। जानकारी के अनुसार प्लेन में क्रू और यात्रियों को मिलाकर 188 लोग सवार थे।लायन एयर समूह के चीफ एग्जेक्यूटिव एडवर्ड सिरैट ने इस संबंध में कहा कि इस संबंध में फिलहाल वे कोई टिप्पणी नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वे यात्रियों की जानकारी और डेटा जुटाने की कोशिश में जुट गए हैं। एविएशन इंडस्ट्री में बोइंग 737 मैक्स की सबसे अधिक मांग है। यह इस विमान में हुआ इस तरह का पहला हादसा है.