Home मनोरंजन कंगना रनौत को सोनम कपूर पर आया गुस्सा

कंगना रनौत को सोनम कपूर पर आया गुस्सा

मुंबई: तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर के बीच विवाद से शुरू हुए MeToo कैंपेन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कंगना के साथ ‘क्वीन’ बनाने वाले निर्देशक विकास बहल के खिलाफ अब उनकी नई फिल्म ‘सुपर 30’ के हीरो रितिक रोशन भी सामने आए हैं। विकास बहल पर उनकी कंपनी ‘फैंटम फिल्म्स’ की एक पूर्व कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

रितिक रोशन का कहना है कि ऐसे इंसान के साथ वह काम करना पसंद नहीं करेंगे। रितिक रोशन के इन तेवरों से ‘सुपर 30’ का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। ‘फैंटम फिल्म्स’ में ही पार्टनर रहे विक्रमादित्य मोटवानी ने विकास बहल को सेक्स के मामले में आदतन बुरी लत रखने वाला इंसान बताते हुए उनके साथ कभी काम न करने की बात कही है। इसी कंपनी के एक अन्य साझीदार रहे अनुराग कश्यप भी विकास बहल की आलोचना करते हुए माफी मांग चुके हैं।

Exit mobile version