नई दिल्ली : जापान में 216 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आए शक्तिशाली जेबी तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इसके तुरंत बाद अब देश के होक्काइदो प्रांत में गुरुवार को भूंकप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.7 दर्ज की गई। भूंकप के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ, जिससे बहुत से घर जमींदोज हो गए। लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है।जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, भूकंप का बड़ा झटका होक्काइदो प्रांत में तड़के 3.08 बजे दर्ज हुआ। भूकंप का केंद्र उत्तर में 40 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के बाद कई झटके (ऑफ्टर शॉक) महसूस किए गए। इसमें तीन घंटे बाद 5.4 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। जेएमए ने कहा कि 6.7 तीव्रता के भूंकप के परिणामस्वरूप जापान के तटवर्ती इलाकों में समुद्र के स्तर में थोड़ा बदलाव आ सकता है।पुलिस ने कहा कि उन्हें भूकंप की वजह से कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। होक्काइदो की राजधानी में 53 लोगों के घायल होने की सूचना है। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप प्रभावित इलाकों में बहुत से घर ढह गए हैं। राहत कार्य जारी है। अत्सुमा में भूस्खलन के कारण घरों के गिरने से 16 लोग लापता है।पुलिस ने कहा कि उन्हें भूकंप की वजह से कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। होक्काइदो की राजधानी में 53 लोगों के घायल होने की सूचना है। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप प्रभावित इलाकों में बहुत से घर ढह गए हैं। राहत कार्य जारी है। अत्सुमा में भूस्खलन के कारण घरों के गिरने से 16 लोग लापता है।