नई दिल्ली : रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर राफेल मुद्दे पर गलत तथ्य और झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें हमेशा झूठ बोलने वाला बताया। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा, “हम हमेशा एक हमेशा झूठ बोलने वाले व्यक्ति की हरकतें देख रहे हैं।