मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं।मंगेतर निक जोनस ने पीछे प्रियंका का जन्मदिन काफी धूमधाम के साथ हजारों की भीड़ के बीच सेलिब्रेट किया। प्रियंका इन दिनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय निक जोनास के साथ एॅन्जाय कर रही हैं।इसी बीच अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा दमा की बीमारी से जूझने की जानकारी अपने फैंस को दी है। प्रियंका का कहना है कि उन्हें दमा रोग है और इसमें छुपाने जैसी कोई बात नहीं है प्रियंका ने सोमवार को ट्विटर पर विज्ञापन की शूटिंग को ट्वीट किया जिसमें उन्हें इस पर बात करते हुए देखा जा सकता है कि कैसे दमा भी उन्हें कैरियर की ऊंचाइयों पर जाने से नहीं रोक सकता है। प्रियंका चौपड़ा ने साथ यह भी बताया कि जब वह 5 साल की थी उन्हें तब से इस बीमारी के बारे में पता है।