नई दिल्लीः बैंकों का 9 हजार करोड़ लेकर भागे लंदन से विजय माल्या ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को फंसाने का जाल फेंका है कि लंदन जाने से पहले वो वित्त मंत्री से मिला था। माल्या ने दावा किया है कि उसने बैंकों से सेटलमेंट को लेकर बात की थी।

माल्या के दावे के बाद मिलने से जेटली भी इनकार नहीं कर रहे हैं। बैंकों के सेटलमेंट पर बात होने से भी इनकार नहीं कर रहे हैं। माल्या के विदेश भागने बाद कांग्रेस ने मार्च 2016 में भी इस मुलाकात का मुद्दा उठाया था।

कांग्रेस ने राज्यसभा में भी उठाया था मुद्दा
माल्या आज जो आज कर रहा है कि उसे को लेकर कांग्रेस ने मार्च 2016 में संसद में सवाल उठाए थे। सरकार से सवाल पूछा था। आरोप लगाए थे कि जेटली से मिलकर माल्या देश से भागा था। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में सांसद प्रमोद तिवारी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। आज एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा बीजेपी की सरकार देश से भागने वालों के लिए एजेंट का काम कर रही है।”