Home राष्ट्रीय मुंबई-जयपुर फ्लाइट में बैठे यात्रियों के कान-नाक से अचानक निकला खून

मुंबई-जयपुर फ्लाइट में बैठे यात्रियों के कान-नाक से अचानक निकला खून

नई दिल्ली : मुंबई से जयपुर जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट में आज कई यात्रियों की नाक व कान से खून बहने लगा। इस घटना के पीछे फ्लाइट के क्रू मेम्बर की बड़ी गलती और लापरवाही सामने आई है। असल में क्रू मेंबर केबिन प्रेशर मेंटेन करने वाले स्विच को दबाना ही भूल गए थे, जिसके चलते विमान के ऊंचाई पर पहुंचने से लोग हवा की कमी महसूस करने लगे। देखते ही देखते कुछ लोगों के नाक और कान से ब्लीडिंग होने लगी, जबकि तमाम लोग ऐसे थे, जिन्हें सिर दर्द होने लगा। फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद वापस मुंबई लैंड करना पड़ा।

फ्लाइट में करीब 166 यात्री सवार थे। क्रू मेंबर्स की इस गलत के कारण ही करीब 30 यात्रियों के नाक और कान से खून निकलने लगा था। इसके अलावा कई यात्रियों को सिर दर्द की भी शिकायत है। सभी का इलाज मुंबई के एयरपोर्ट पर चल रहा है। बता दें कि जेट एयरवेज का B737 की 9W 697 फ्लाइट मुंबई से जयपुर के लिए रवाना हो रही थी। जिस दौरान केबिन क्रू वो स्विच ही ऑन करना भूल गया, जिससे ऑक्सीज़न मेंटेन नहीं हो पाया। हादसे के बाद DGCA ने क्रू-मेंबर्स को रोस्टर से हटा दिया है। साथ ही दो पायलटों को भी हटा दिया गया है।

Exit mobile version