मुंबई :देश में इन दिनों #MeToo कैंपेन जोरों पर है। बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन का असर बड़ी तेजी से दिखाई दे रहा है। इसके चपेटे में अब तक फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम आ चुके हैं। जिसमें नाना पाटेकर, आलोक नाथ, सुभाष घई, साजिद खान विकास बहल और कैलाश खेर जैसे कई सारे नाम शामिल हैं। जिन पर महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। कई महिलाओं के बाद अब एक अभिनेता ने भी अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना पर खुलकर बात की है। फिल्म ‘रेस 3’ में सलमान खान के भाई के किरदार में नजर आए साकिब सलीम ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए यौन शोषण की घटना की कहानी को बयां किया है।

साकिब सलीम ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि ‘मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। लेकिन जब एक अभिनेता के तौर पर खुद को स्थापित करने के लिए मैं संघर्ष कर रहा था तो उस वक्त मेरी उम्र 21 साल थी। एक शख्स ने मेरे साथ अश्लील हरकत की। इस शख्स ने मेरी पैंट में अपना हाथ डाला।’ उन्होंने कहा कि ‘इस शख्स की हरकत को देखकर मैंने सोचा कि मैं उसकी पिटाई करूंगा। लेकिन इस घटना के बाद मैं काफी डर गया था।