नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल चित्रकूट में बयान दिया था कि गुजरात में बन रही सरदार पटेल की प्रतिमा का निर्माण चीन में किया जा रहा है। राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें जवाब दिया है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि सरदार पटेल की प्रतिमा हिंदुस्तानी बना रहे हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा कि गुजरातियों का अपमान करना नेहरू-गांधी खानदान की परंपरा है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि गांधी परिवार को ये पच नहीं रहा है कि कैसे पटेल की प्रतिमा इतनी बड़ी बन रही है जो गांधी परिवार की किसी भी प्रतिमा से बड़ी है। राफेल के मुद्दे स्मृति ईरानी ने कहा है कि राहुल गांधी जीजा जी और संजय भंडारी के संबंधों पर जवाब क्यों नहीं देते?

स्मति ईरानी ने कहा, ”राहुल गांधी ने सरदार पटेल का अपमान किया है. गुजरातियों का अपमान करना नेहरू -गांधी खानदान की परंपरा है. पहले सरदार पटेल का नेहरू ने अपमान किया फिर नरेंद्र मोदी का गांधी परिवार ने अपमान किया अब राहुल सरदार पटेल का अपमान कर रहे है। गांधी परिवार को ये पच नहीं रहा है कि कैसे पटेल की प्रतिमा इतनी बड़ी बन रही है जो गांधी परिवार की किसी भी प्रतिमा से बड़ी है। अगर गांधी परिवार की बनती तो उन्हें नही खटकती, ये उनका बचकाना पॉलीटिकल स्टैंड है। और ये प्रतिमा सभी हिंदुस्तानी बना रहे हैं।”