नई दिल्ली: #Metoo मामले में घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री आज दिल्ली की अदालत में पेश हुए।आपको बता दें कि पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज करवाने के लिए दिल्ली की एक कोर्ट में पेश हुए। रमानी ने आरोप लगाया था कि करीब 20 वर्ष पहले अकबर ने उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था। अकबर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मेजिस्ट्रेट समर विशाल के समक्ष पेश हुए और उनका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया अभी जारी है।भारत में ‘मी टू’ अभियान के तेज होने के साथ अकबर का नाम सोशल मीडिया में तब उछला था जब वह नाइजीरिया में थे। कई महिलाओं ने आरोप लगाया था कि पत्रकार रहते हुए अकबर ने उनका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था। अकबर 14 अक्टूबर को देश लौटे थे। लौटने के कुछ ही घंटों के बाद उन्होंने उक्त आरोपों को ‘झूठा, मनगढ़ंत और बेहद क्षुब्ध कर देने वाला’ बताया था।