आज दिल्ली में होगा प्रियंका-निक का Wedding Reception
नई दिल्लीः बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) ने जोधपुर में शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद आज दिल्ली में प्रियंका अपनी शादी का पहला रिसेप्शन दे रही हैं दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। हालांकि अभी यह कंफर्म नहीं है कि ये रिसेप्शन किस इस दिन होगा।
सोनाली बेंद्रे…
पांच महीने से अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रहीं सोनाली बेंद्रे भारत लौट चुकी हैं। सोमवार को ही उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया था। प्रियंका सोनाली की ननद सृष्टि आर्या की क्लोज फ्रेंड भी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस पार्टी में सोनाली शिरकत करेंगी।
ड्वेन जॉनसन…
हॉलीवुड एक्टर औऱ द रॉक के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन प्रियंका चोपड़ा के साथ बेवॉच में काम कर चुके हैं। ड्वेन निक और प्रियंका दोनों के साथ काम कर चुके है इसलिए माना जा रहा है रि वे रिसेप्शन में शामिल होंगे।