Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/pravakta.com/public_html/wp-content/themes/newspack/inc/template-functions.php on line 22

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/pravakta.com/public_html/wp-content/themes/newspack/inc/template-functions.php on line 22

नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस बार छठ का पर्व नहीं मनाएंगी। इसके पीछे वजह ये बताई जा रही है कि उनकी खुद की तबीयत नहीं ठीक है। इसके साथ ही वो अपने पति लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य और अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तलाक कीसे परेशान हैं। करीब 6 महीने पहले पटना में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सात फेरों के बंधन में बंधे। लेकिन अब तेज प्रताप यादव उन फेरों से आजाद होना चाहते हैं।

लालू और राबड़ी के घर में ऐश्वर्या राय के रूप में दुल्हन आई। लेकिन ये किसी को नहीं पता था कि सात फेरों के बंधन को निभाने की कसम लेने वाले तेज प्रताप खुद एक ऐसे बंधन में बंध गए जिससे वो आजाद होना चाहते थे। घर की चारदिवारी इतनी ऊंची थी कि उसके अंदर होने वाला विवाद कभी बाहर नहीं आ सका। लेकिन एक शख्स अंदर ही अंदर टूट रहा था। वो कभी वृंदावन में आकर पूजा करता था तो कभी बांसुरी बजाता था। तो कभी शिव के गण के रूप में वो बाबा वैद्यनाथ जाता है।