नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की मां का रविवार को निधन हो गया है। ग्वेन रामपाल पिछले कई वक्त से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। अर्जुन रामपाल की मम्मी का ये ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर था। अर्जुन रामपाल की मां 67 की थीं।

अर्जुन की मां की अंतिम यात्रा बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। उनकी दोनों बेटियां भी इस मौके पर मौजूद थी। उनकी गर्लफ्रेंड गैबरीला डेमेट्रिएडस और पूर्व पत्नी मेहर जेसिया भी वहां मौजूद थी। इसी साल मई महीने में अर्जुन और मेहर ने अपने 20 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया था। इस दुख की घड़ी में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैबरीला हर पल उनके साथ नजर आईं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन रामपाल की मां को ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ था। इस बारे में पिछले दिनों एक्टर ने ट्व‍िटर पर जानकारी दी थी। बता दें कि, 4 साल पहले अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल को ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी का पता चला था। इसी साल जुलाई में अर्जुन ने ट्विट कर अपनी मां के कैंसर की इस लड़ाई में जीत जाने की बात कही थी, लेकिन रविवार सुबह उनका निधन हो गया।

अर्जुन रामपाल ने अपनी मां के कैंसर की जंग में जीतने के बाद कहा था, ‘कैंसर इन दिनों एक बड़ी महामारी जैसा बनता जा रहा है। मेरी मां ने इसका लिए इलाज किया और ये ठीक हो गयी है। लेकिन 10 महीने बाद, कैंसर ने अपने फेफड़ों में मेटास्टेसाइज किया और फिर मेरे दोस्त की मदद से, हम लिस्बन में चंपली मौड फाउंडेशन रिसर्च सेंटर गए।’ अर्जुन रामपाल ने एक वीडियो के जरिए ये बात कही थी।