Home राजनीति एचटी लीडरशिप समिट 2018: राजनाथ सिंह का वादा -‘2022 तक किसानों की...

एचटी लीडरशिप समिट 2018: राजनाथ सिंह का वादा -‘2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे’

नई दिल्लीः एचटी लीडरशिप समिट 2018 में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देगी। हालिया किसान आंदोलन से जुड़े प्रश्न पर बोलते हुए राजनाथ ने कहा, किसानों के आंदोलन पर स्वंय मैंने पहल कर समाधान निकालने की कोशिश की। किसानों की मांगों को पूरा करेंगे और समय-समय पर समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं भी छोटा किसान रहा हूं, उनके दर्द और समस्याओं को समझता हूं। भारत की राजनीति में विश्वसनीयता का संकट पैदा नहीं होने देंगे।

किसानों की समस्या पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, आजाद भारत में कृषि क्षेत्र और किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया है। मैं जब अटल बिहारी सरकार में कृषि मंत्री बना तो इतिहास में पहली बार किसानों को सस्ता कर्ज देने की शुरुआत की। इस सरकार ने समय-समय पर खरीफ और रबी फसलों की एमएसपी में बढ़ोत्तरी की गई है। हमारे मानना है कि किसानों की माली हालत बदलने से देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। किसानों को कर्ज के बोझ से आजादी मिलनी चाहिए। राजनाथ ने कहा कि आजाद भारत की इतिहास में पहली बार 14 लाख करोड़ रुपये ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डाले गए हैं। किसान हमारे सबसे बड़े उत्पादक और उपभोक्ता हैं।

Exit mobile version