नई दिल्ली : भारत के पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खास उपलब्धि हासिल की। अपना डेब्यू मैच खेल रहे पृथ्वी ने पहली गेंद खेलने के साथ ही अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। वे दिग्गजों के ग्रुप में शामिल हुए।पृथ्वी शॉ को कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट कैप प्रदान की। वे भारत के 293वें टेस्ट खिलाड़ी बने। उन्होंने 18 वर्ष 329 दिन की उम्र में डेब्यू किया। वे केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे और उन्होंने पहली गेंद का सामना किया।