मुंबई : बॉक्स ऑफ़िस पर गुरुवार को लगी ‘बधाई हो’ लगता है आयुष्मान खुराना के लिए नए रिकॉर्ड बनाने वाली है। दूसरे दिन ही इस फिल्म की कमाई 11 करोड़ के पार हो गई है।पहले दिन इसने कमाल कर दिया था। ‘नमस्ते इंग्लैंड’ जैसी बड़ी फिल्म के होते हुए इसने पहले दिन 7.29 करोड़ रुपए की कमाई की थी। देश में कई जगह गुरुवार को छुट्टी थी और इसी का फायदा फिल्म को मिला। दूसरे दिन दशहरे की छुट्टी का फायदा उठाते हुए इसने लगभग 11.67 करोड़ रुपए जेब में किए। दो दिन की कमाई 18.96 करोड़ रुपए है। इस वसूली से आधी लागत वापस आ गई है।लोगों को भरपूर एंटरटेनमेंट ‘बधाई हो’ में मिल रहा है। समीक्षकों ने भी इसे सराहा है। कई जगह चार स्टार रेटिंग भी इसे मिली है। ऐसे में आने वाला वीकेंड जोरदार रहेगा। सब बढ़िया रहा तो संडे तक इसकी कमाई 40 करोड़ रुपए पार होगी।