नई दिल्ली : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार 150 कैदियों को रिहा करेगी। हालांकि, यह रिहाई पांच अक्टूबर को होगी। अधिकारियों के मुताबिक, केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मानक पूरे करने वाले कैदियों के नाम तय हो गए हैं और उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।दरअसल, केन्द्र सरकार ने गांधी जयंती, गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर देश की जेलों में बंद सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई के संदर्भ में एक सर्कुलर जारी किया था।