नई दिल्ली : जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप गुरुवार को भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के गुलपुर सेक्टर में भारतीय चौकियों के साथ-साथ नागरिक ठिकानों पर भी बिना उकसावे के गोलीबारी की।सूत्र ने कहा, “पाकिस्तानी सैनिकों ने स्वचालित, छोटे हथियारों और मोर्टार का प्रयोग किया। हमारी चौकियों ने भी जोरदार और प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की।” सूत्र ने कहा, “इलाके में भारी गोलीबारी जारी है।”
भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी
![](https://www.pravakta.com/news/wp-content/uploads/sites/3/2018/10/ff8122426eccc5f60228632c447aa10d.jpg)