‘भारत बंद’ का लखनऊ में भी दिखा असर, कांग्रेसियों ने किया जगह -जगह प्रदर्शन

0
166

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के बुलाए भारत बंद का राजधानी लखनऊ में भी व्यापक असर दिखा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कार्यकर्ता के साथ जीपीओ से हजरतगंज तक पैदल मार्च निकालकर लोगों से दुकाने बंद करवाने के अनुरोध किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल के दामों में कमी के बावजूद सरकार लगातार तेल के दामों में वृद्धि कर रही है, जिससे जनता परेशान है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने लखनऊ पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ तमाम बाजारों को बंद कराने के लिए पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार मंहगाई पर मौन है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है।