मोदी राज में भारत शामिल हो सकता है सबसे ताकतवर देशों में, चीन बन रहा अड़ंगा

0
105

नई दिल्ली: दुनिया में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अस्तित्व में आए संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की सुरक्षा परिषद में दुनिया के 5 ताकतवर देश शामिल है। ये देश अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन और यूनाइटेड किंगडम है। इन्हें पी-5 (Permanent Five) के नाम से भी जाना जाता है। आपको बताते चले कि पिछले काफी लंबे समय से भारत भी अपने को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने का भरसक प्रयास कर रहा है, लेकिन पड़ोसी देश चीन हमेशा से इस बात के खिलाफ है।आपको बताते चले कि कई दशकों से दुनियाभर में सुरक्षा परिषद के विस्तार की मांग चल रही है और इस दौड़ में भारत सबसे आगे है। आजादी से पहले ही भारत ने बतौर फाउंडिंग मेंबर 1 जनवरी 1942 को संयुक्त राष्ट्र को अस्तित्व में लाने के लिए वॉशिंगटन डेक्लरेशन पर हस्ताक्षर किए और विश्व शांति के सभी प्रयासों में अहम भूमिका अदा करने की सहमति दी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के पहले प्रतिनिधि सर ए रामास्वामी मुदलियार थे।