नई दिल्ली : दिल्ली सरकार यमुना की सूरत बदलने के साथ राजधानी को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। यह दावा है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। कोरिया की यात्रा पर गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक व्यक्ति के सवालों का जबाव देते हुए ट्वीट कर कहा कि आप सरकार को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। उस समय हमारी सरकार नहीं थी अब ऐसा नहीं होगा।आप सरकार हर क्षेत्र में ठोस काम कर रही है। हम यमुना की सफाई को लेकर गंभीर हैं। नालों की सफाई को लेकर कड़ी मेहनत की जा रही है। इसमें कुछ समय जरूर लगेगा। उन्होंने कहा कि कोरियाई लोगों ने भी 27 महीने में ऐसा किया। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम सफल होंगे।