नई दिल्ली : देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज जन्मदिन है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज 73वां जन्मदिन है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं देशसेवा में सर्मिपत जीवन की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें हमारे राष्ट्र के लिए सर्मिपत लंबा और स्वस्थ्य जीवन दे। जबसे उनका कार्यकाल शुरू हुआ है, राष्ट्रपति जी ने अपने सरल और दयालु स्वभाव के माध्यम से स्वयं को भारत के लोगों का प्रिय बना लिया है।’
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
![](https://www.pravakta.com/news/wp-content/uploads/sites/3/2018/10/kovind_650x400_61516889251.jpg)