शादी की खबरों के बीच एक साथ नजर आये मलाइका और अर्जुन, फोटो हुईं वायरल

मुंबई : हाल ही में ये खबर सामने आई है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अगले साल शादी कर सकते हैं। फिल्मफेयर की एक खबर के मुताबिक, ‘अभी तक सभी खबरों को खंडन करने वाले मलाइका और अर्जुन अब अपने रिलेशन में एक स्टेप आगे बढ़ने वाले हैं।’ कुछ दिन पहले भी दोनों को इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर साथ में मस्ती करते देखा गया था। इसी बीच दोनों की एक और इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

मलाइका के फ्रेंड ग्रुप में शामिल हुए अर्जुन…
वायरल हो रही फोटो नताशा पूनावाला के इंस्टा अकाउंट से शेयर हुई है। जो मलाइका की करीबी दोस्त हैं। इनके ग्रुप में करिश्मा, करीना और मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी शामिल हैं। खबरों की माने तो ये पार्टी इसलिए हुई थी कि अर्जुन भी अब इस ग्रुप से जुड़ चुके हैं और अब वो भी इस ग्रुप की पार्टीज में नजर आएंगे।