नई दिल्ली : राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की आलोचना करते हुए कहा कि पिता का अपमान करने वालों का जनमानस में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने सपा पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश का स्वभाव डंक मारने का है। अखिलेश की पढ़ाई के लिए मैं आस्ट्रेलिया तक गया, मैंने ही उनको टिकट दिलाया, सपा का अध्यक्ष बनवाया।