नई दिल्लीः केदारनाथ में दो तीर्थयात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरते हुए पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। दोनों शवों को हेली सेवा के माध्यम से गुप्तकाशी लाया गया। पुलिस और आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के मुताबिक रविवार दोपहर बाद उन्हासनगर, ठाणे महाराष्ट्र का 15 सदस्यीय दल केदारनाथ पहुंचा था। दल में 73 वर्षीय निवासी लक्ष्मणदास बाकसमल दुनेजा भी थे जिन्होंने सांय को केदारनाथ के दर्शन किए और आरती के बाद अपने होटल में चले गए। अचानक दुनेजा की तबियत बिगड़ गई और सीने में दर्द होने लगा।

जब तक उन्हें चिकित्सकीय उपचार के लिए भेजा जाता उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही धाम में 64 वर्षीय रमेश चंद्र झा पुत्र गंगा प्रसाद झा निवासी आधारपुर, दरबंगा बिहार की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस द्वारा दोनों शव अपने कब्जे में लिया।पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हेलीकॉप्टर से भेजने का निर्णय लिया गया। हालांकि बारिश के चलत हेली न चलने और पैदल मार्ग बंद होने से शवों को आज हेली से लाया गया।

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौतबड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे एक तीर्थयात्री की पैदल मार्ग में 19 कैंची पर हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मंगलवार को 63 वर्षीय नरेंद्र सिंह बेतियाल पुत्र लोहरे राम निवासी हिंडौन कैरोली राजस्थान दिन के दौरान जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जाते समय 19 कैंची पर तीर्थ यात्री की हृदय गति रुकने से अचानक मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया है कि उक्त तीर्थयात्री के शव के पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है।