मुंबई : तनुश्री दत्ता मामला बढ़ता जा रहा है और बॉलीवुड कलाकारों के भी इसको लेकर बयान सामने आ रहे हैं। इस मामले को लेकर नमस्ते इंग्लैंड की स्टारकास्ट अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा से भी बातचीत हुई। अर्जुन और परिणीति ने भी इसको लेकर अपनी बात सामने रखी। अर्जुन ने कहा कि, मेरी दो बहनें फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। इस शोर शराबे में एक बात मिस हो रही है कि हर जगह होता है। हम लोगों को सुनना चाहिए। बात का पतंगड़ नहीं बनाना चाहिए।