नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन के लिए जापान यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। इस दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे नरेन्द्र मोदी को अपने निजी आवास पर रात्रि भोज देंगें। यह पहला अवसर होगा जब कोई विदेशी मेहमान शिंजो आबे के निजी आवास पर भोजकार्यक्रम में भाग लेगे।इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी भारत और जापान शिखर वार्ता में भाग भी लेंगे। क्षेत्र में सहयोग विस्तार करने, औंर तीसरी दुनिया में संयुक्त बुनियादी संरचना परियोजनाए को संचालित करने और रक्षा तथा व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संबंधो को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि यह भारत औंर जापान के बीच 13वीं शिखर बैठक होगी। यह पांचवा अवसर होगा जिसमें प्रधानमंत्री मोदी हिस्सा लेंगे।उन्होंने बताया कि आबे प्रधानमंत्री मोदी को रात्रिभोज के लिए यामानाशी में अपने निजी आवास पर लेकर जाएंगे। इसके बाद दोनों नेता ट्रेन से टोक्यो तक का सफर भी तय करेंगे। जोकि यामानाशी से करीब 110 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री आबे की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक अदभुत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।भारत औंर जापान की शिखर-वार्ता बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा एक अहम मुद्दा होगा। कोरियाई प्रायद्वीप से जुड़े मुद्दों में जापान की रुचि को देखते हुए इस पर चर्चा होगी। वही दोनो देश निश्चित तौर पर आतंकवाद एवं सीमा के आरपार अपराध के विषय पर अपनी चिंता व्यक्त करेंगे जो दोनो देशो लिए काफी अहम है।