नई दिल्लीः हरियाणा के रोहतक जिले के गढ़ी सांपला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सर छोटूराम की 64 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पुष्प अर्पित कर किसानों के मसीहा रहबर-ए-आज़म को नमन भी किया। सर छोटू राम की प्रतिमा हरियाणा की सबसे ऊंची मूर्ति है। इसे अष्टधातु से बनाया गया है। इस मूर्ति को राम सुतार ने बनाया है। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सर छोटू राम संग्रहालय का अवलोकन भी किया।
मोदी ने कहा कि उन्होंने कृषि से जुड़ी समस्याओं, किसानों, छोटे उद्यमियों के सामने आने वाली विपत्तियों, चुनौतियों को बहुत करीब से देखा समझा और उन चुनौतियों को कम करने का प्रयास भी किया।