मुंबई : फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड गायक निक जोनास आज सुबह जोधपुर पहुंचेl कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई में हुए रोका और संगीत कार्यक्रम के बाद अब निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा राजस्थान की धरती पर पारंपरिक अंदाज में शादी कर सकते हैंlप्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सगाई के बाद भी सुर्खियों में लगातार बने हुए हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले अमेरिका से भारत लौटे निक और प्रियंका अब जोधपुर में हैं। बताया जा रहा है कि, जोधपुर के मेहरगढ़ किले में पहुंचे निक और प्रिंयका आउटिंग के लिए गए हैं। वे यहां पर घूमने गए हैं।एेसे में यह भी खबरें आ रही हैं कि, प्रियंका और निक जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं और वे डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। इस कारण से यह जोधपुर वाली आउटिंग को इससे जोड़ा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि, जोधपुर की खास लोकेशन पर दोनों शादी कर सकते हैं।