मुंबई : ‘स्त्री’ ने दूसरे हफ्ते की दौड़ पूरी कर ली है। दो हफ्ते की कमाई के बाद यह फिल्म अब 100 करोड़ से चंद कदम दूर है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 60.39 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसे 35.14 करोड़ रुपए मिले हैं। इस तरह 14 दिन की कुल कमाई 95.53 करोड़ रुपए हो गई।पहले हफ्ते में इसे केवल 1950 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, जो अब तीसरे हफ्ते में थोड़ी और कम हो गई हैं। 100 करोड़ अब ज्यादा दूर नहीं लग रहे हैं। तीसरे वीकेंड पर यह आंकड़ा भी इसे हासिल हो जाएगा। यह फिल्म सुपरहिट है।पहले शुक्रवार को यानी पहले दिन इसे 6.83 करोड़ रुपए मिले थे। ‘स्त्री’ से पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद नहीं थी। जानकार मान रहे थे कि इस फिल्म को पहले दिन तीन से चार करोड़ रुपए मिल सकते हैं। उम्मीद से लगभग तीन करोड़ ज्यादा आए। पहले दिन से ही शो 50 फीसद से ज्यादा भरे चल रहे थे।