नई दिल्ली : भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में शनिवार को 6 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। रोस्टन चेज और कीमो पॉल क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। इसे टालने के लिए उसे 450 रन का आंकड़ा छूना होगा। इससे पहले शुक्रवार को भारत ने नौ विकेट पर 649 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। पृथ्वी शॉ, कप्तान विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने शतक लगाए। विराट ने अपना 24वां शतक लगाया।