नई दिल्ली: दो दिवसीय जापान यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि भारत औंर जापान के साथ के बिना 21वी सदी को एशिया का बताना उचित नही होगा। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा की हमारा सपना समस्त राष्ट्र मे व्यात शांति को बढावा देना है। जापान और भारत के संबंधों को हिंद और प्रशांत महासागर सी गहराई और विस्तार प्राप्त है. ये संबंध दर्शाते हैं, लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के राज के प्रति हम कितने प्रतिबद्द हैं। जापान पूरब और पश्चिम की सभ्यताओं का सर्वश्रेष्ठ संगम है।