नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मंदसौर में आज राहुल गांधी रैली करने वाले हैं। यहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 2019 लोकसभा चुनावों से पहले उनकी यह रैली काफी अहम मानी जा रही है। मंदसौर हिंसा के एक साल होने पर आयोजित की जाने वाली इस रैली से प्रशासन समेत सरकार की नीदें उड़ी हुई है। जिसके चलते इस हिंसा में मारे गए मृत किसानों के परिवार वालों को राहुल की रैली में जाने से रोका जा रहा है। मंदसौर गोलीकांड में मारे गए अभिषेक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन उन्हें राहुल से न मिलने की धमकी दे रहा है।