नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने दावा करते हुए कहा है कि डंके की चोट पर मध्य प्रदेश सहित सभी राज्यों में भाजपा की सरकार बनने वाली है। चुनाव संबंधी बैठक में मीडिया विभाग से जुड़े पदाधिकारियों के बीच पुराने पत्रकार और अब भाजपा के उपाध्यक्ष प्रभात झा व राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा ने मार्गदर्शन दिया।झा ने कहा कि भारत में आज भाजपा का युग है। यह युग इसलिए है कि भाजपा सरकारें कुछ राज्यों में आने के बाद अन्य राज्यों के लोगों ने उनके काम-काज को देखा, सामाजिक सरोकारों को देखा, भाजपा शासित राज्यों की खुशहाली को देखा और हमारे नेतृत्व की प्रमाणिकता को परखा। इसी का नतीजा है कि आज देश में भाजपा अब तक सबसे मजबूत सरकार है और निर्णायक नेतृत्व है।झा ने आगे कहा कि मीडिया विभाग के पदाधिकारियों से भाजपा की सरकारों के काम को समाज के बीच में पूरी ताकत और संपूर्ण परिश्रम के साथ लेकर जाने की आवश्यकता है। डंके की चोट पर आने वाले दिनों में भी मध्यप्रदेश सहित सभी राज्यों में हमारी सरकार फिर बनने वाली है। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं है।