नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि भारत रूस के साथ अपने संबंधों को सबसे ज्यादा महत्व देता है। सुषमा का यह बयान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की अगले महीने की शुरुआत में प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के बाद आया।सुषमा की पिछले 11 महीने में रूस की यह तीसरी यात्रा है।