नई दिल्ली : जिस दिन से शिवपाल यादव ने अपनी नई पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का ऐलान किया उस दिन से शिवपाल यादव किसी भी हाल में अखिलेश को धूल चटाने के पूरे मूड में हैं। तभी तो उन्होंने ऐलान किया है की लोकसभा चुनाव में सभी लोकसभा सीट पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। यंहा तक की शिवपाल यादव ने कहा कि मोर्चा अखिलेश यादव और डिंपल यादव के खिलाफ भी उम्मीदवार भी उतारेगा। इससे भतीजे अखिलेश यादव की चुनाव में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शिवपाल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सेक्युलर मोर्चा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। अखिलेश यादव, डिंपल और धर्मेंद्र के खिलाफ भी प्रत्याशी उतारेंगे।उन्होंने चुनाव से पहले गठबंधन के भी संकेत दिए। सोमवार को मैनपुरी के करहल में पूर्व विधायक मानिकचंद यादव के आवास पर पत्रकारों ने बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब कदम आगे बढ़ा दिया है। अब आगे ही जाएंगे। सपा या परिवार से सुलह कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार नहीं होगा। शिवपाल ने बसपा से गठबंधन के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि बसपा जैसे सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन की कोशिश होगी। जानकारों का मानना है कि अगर ऐसा होता है तो समाजवादी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।