
प्रख्यात पत्रकार और लेखक बरेन्द्रकृष्ण ढल का आज यहां अपने आवास में निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों यह जानकारी दी।
वह 77 साल के थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। ढल की पत्नी का इस साल जनवरी में निधन हो गया था।
उनके बेटे ने बताया कि ढल कुछ समय से किडनी और हृदय की समस्याओं से ग्रस्त थे। आज सुबह वह बाथरूम में गिर गए जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।
वह बंगाली अखबार ‘आजकल’ के प्रदेश संवाददाता थे। वह संक्षिप्त अवधि के लिए ओड़िया अखबार ‘स्वराज’ के भी संपादक रहे थे। वह नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट:एनयूजे: के अध्यक्ष भी रहे थे।
उन्हें 1993 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
( Source – पीटीआई-भाषा )