
पंजाब का अदमपुर आज राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि पंजाब के अधिकार स्थानों पर आज का तापमान, सामान्य न्यूनतम तापमान से नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में रात का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस जबकि हलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बठिंडा में 4.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 4.5 डिग्री सेल्सियस गुरदासपुर में 7.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.2 डिग्री सेल्सियस ओर पटियाला में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन स्थानों पर भी ठंड का कहर जारी रहा।
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिसार में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 8.7 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 7 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया।
( Source – PTI )