राजनीति

पंजाब में कांग्रेस आगे

पंजाब में कांग्रेस आगे
पंजाब में कांग्रेस आगे

पंजाब विधानसभा चुनाव के शुरूआती रूझानों के मुताबिक कांग्रेस 50 सीटों पर आगे है, जबकि शिरोमणि अकाली दल 28 और आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपनी लंबी विधानसभा सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बढ़त बनाए हुए हैं।

शुरूआती रूझानों के अनुसार फतेहगढ़ साहिब, धरमकोट, बालुआना :सु: और गिदरबाहा सीटों पर कांग्रेस आगे है, जबकि लंबी, मोगा और मजीठा सीटों पर अकाली दल आगे चल रही है।

आप भादौर :सु: सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस उम्मीदवार मनप्रीत बादल भटिंडा शहरी सीट से आप उम्मीदवार दीपक बंसल से पीछे चल रहे हैं।

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वरिंग गिदरबाहा सीट पर आगे हैं।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया कांग्रेस उम्मीदवार पर बढ़त बनाए हुए हैं।

हरगोबिंदपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बलविंदर सिंह लद्दी और महल कलां सीट पर आप के कुलवंत सिंह आगे हैं।

कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट पर आप उम्मीदवार पर 2691 मतों से आगे चल रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट से आगे चल रहे हैं।

( Source – PTI )