
बघापुरा इलाके में आज एक जीप एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना मे पांच लोग मारे गए और इतनी ही संख्या में लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जीप मुडकी की ओर जा रही थी। हादसा आज सुबह करीब दस बजे हुआ।
पुलिस उपाधीक्षक सुखदीप सिंह ने बताया कि साइकिल सवार एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और जीप पेड़ से टकरा गई। जीप में सवार यात्रियों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
मृतक 30 से 40 वर्ष आयुवर्ग के हैं और उनकी पहचान सेवक सिंह, बादल सिंह, जसदेव सिंह, हंसा सिंह और विक्की के रूप में की गई है।
( Source – PTI )