दिल्ली में कड़ाके की ठंड, छाया कोहरा
दिल्ली में कड़ाके की ठंड, छाया कोहरा

शहर में आज सुबह कड़ाके की ठंड रही और कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह कोहरा छाया रहा। सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 94 प्रतिशत रही।

अधिकारी ने बताया कि दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

कल न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *