पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का कहर
पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का कहर

पंजाब और हरियाणा में आज तेज शीतलहर रही और दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आज बताया कि दोनों राज्यों में पंजाब का अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि, दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों में धूप खिली रही और पूरे क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलती रहीं।

पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में ठंड का असर है। राज्य में अंबाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस जबकि नारनौल का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में लुधियाना का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस जबकि पटियाला का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *