
मुंबई में अगले महीने से शुरू हो रहा खास फिल्म महोत्सव मानव, पशु और प्रकृति के बीच संबंध पर केंद्रित होगा। दो महीने तक चलने वाले इस फिल्मोत्सव में 40 से अधिक देशों की 150 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
एक जुलाई से 28 अगस्त तक मुंबई के लिबर्टी में आयोजित होने वाले ओशियानामा के ‘एनिमल-ह्यूमन-नेचर कॉन्टिन्यूअम’ को पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म, कला एवं पशु कल्याण महोत्सव के तौर पर घोषित किया गया है।
भटके हुए, प्रवासी, पशु कल्याण एवं अधिकार, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन संबंधी मुद्दे प्रबंधकीय विचारों और महोत्सव के दर्शन में प्रमुख होंगे।
महोत्सव के शुरूआती दिन दिखाई जाने वाली फिल्मों में ‘द वैम्पायर’ :फ्रांस, जीन पेनलीव द्वारा निर्देशित:, ‘वॉयस ऑफ द नाइटिंगल’ :फ्रांस, व्लादिसलॉ स्टारविश: और ‘एफरीम’ :रोमानिया, राडू जुडे: शामिल हैं।
( Source – पीटीआई-भाषा )